Friday 22 February 2019

Shivji Ki Aarti - शिवजी की आरती - भोलेनाथ की आरती - धार्मिकग्रन्थ

shivji ki aarti, shivji aarti lyrics, shiva
Shivji Ki Aarti | भोलेनाथ की आरती

शिवजी की आरती - शिव जी को देवो के देव माना जाता है, इन्हें कई नामो से भी जाना जाता है, जैसे महादेव, शंकर, भोलेनाथ, महेश, रूद्र, नीलकंठ इत्यादि | इनकी पूजा शिवलिंग एवं मूर्ति दोनों  रूप में की जाती है | शिव जी की भक्ति पाने के लिए शिव जी का ध्यान एवं पूजन किया जाता है | हिन्दू धर्म के अनुसार शिवजी की आरती का बहुत अधिक महत्व है | 

शिवजी की आरती


जय शिव ओंकारा जय शिव ओंकारा |
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्धांगी धारा ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

एकानन, चतुरानन, पंचानन राजे |
हंसानन, गरुडासन, वृषवाहन साजै ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

दो भुज चार चतुर्भुज, दसभुज अते सोहै |
तीनो रूप निरखता, त्रिभुवन जन मोहे ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

अक्षमाला वन माला, मुंडमाला धारी |
त्रिपुरारी कंसारी, कर माला धारी ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे |
सनकादिक, ब्रह्मादिक्, भूतादिक् संगे ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

कर के श्रेष्ठ कमंडल, चक्र त्रिशूल धर्ता |
जग - कर्ता जग - हर्ता, जग पालन कर्ता ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

ब्रह्मा विष्णु सदा, शिव जानत अविवेका |
प्रणवाक्षर के मध्ये, ये तीनो एका ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

त्रिगुण शिवजी की आरती, जो कोई जन गावे |
कहत शिवानन्द स्वमी, सुख संपत्ति पावे ||
ॐ जय शिव ओंकारा...

also read ......

Maa Durga Ki aarti 

Shri Ganesh Ji ki aarti Hindi Me